Jharkhand Mirror
Advertisement
  • Home
  • Top Stories
  • International
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Features
  • Lifestyle
  • Miscellaneous
Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
Jharkhand Mirror Jharkhand Mirror Jharkhand Mirror

Let's Make things Better

Jharkhand Mirror Jharkhand Mirror Jharkhand Mirror

Let's Make things Better

  • Home
  • Top Stories
  • International
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Features
  • Lifestyle
  • Miscellaneous
  • Home
  • Top Stories
  • International
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Features
  • Lifestyle
  • Miscellaneous
JharkhandSliderTop Stories

तुम अगर साथ देने का वादा करो, मैं यूं ही मस्त नग्में सुनाता रहूं…

By Jharkhand Mirror
January 10, 2023 1 Min Read
0
# जयंती पर बोकारो में याद किए गए पार्श्वगायक महेंद्र कपूर
बोकारो : फिल्म संगीत के प्रसिद्ध पार्श्वगायक महेंद्र कपूर की जयंती पर सोमवार की शाम सेक्टर 12 में स्वरागिनी म्यूजिकल ग्रुप द्वारा संगीत संध्या का आयोजन किया गया। रमण चौधरी व रागिनी सिन्हा अंबष्ठ के संयोजन में आयोजित इस कार्यक्रम में कलाकारों ने महेंद्र कपूर के गाए यादगार गीतों की प्रस्तुति से उन्हें याद किया। सुप्रसिद्ध गायक अरुण पाठक ने कहा कि महेंद्र कपूर ओजपूर्ण देशभक्ति गीतों के साथ ही अन्य कर्णप्रिय गीतों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने सुनहरे दौर में अपनी गायकी से खास पहचान बनाई। रमण चौधरी ने कहा कि महेंद्र कपूर ने फिल्मी गीतों के साथ ही भजन गायकी में भी अपनी छाप छोड़ी।
गायक अरुण पाठक ने ‘चलो एक बार फिर से अजनबी बन जाएं हम दोनों… ‘, ‘मेरा प्यार वो है.. ‘, ‘तुम्हारा चाहने वाला…’, ‘तुम अगर साथ देने का वादा करो, मैं यूं ही मस्त नग्में सुनाता रहूं…’, ‘तेरे प्यार की तमन्ना… ‘, ‘मेरे देश की धरती सोना उगले… ‘ आदि गीतों की सुमधुर प्रस्तुति से समां बांध दिया। फेसबुक पर भी कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। रमण चौधरी ने ‘अरी ओ शोख कलियों मुस्कुरा देना… ‘, ‘ऐ जाने चमन तेरा गोरा बदन… ‘, ‘आप के पास जो आयेगा… ‘, रागिनी सिन्हा ने ‘भारत का रहने वाला हूं… ‘, अलका श्रीवास्तव व रमण ने युगल गीत ‘दिल की ये आरज़ू थी कोई दिलरुबा मिले… ‘ की प्रस्तुति से महेंद्र कपूर जी को याद किया।

 

Tags:

#MAhendra KApoor#playback#SingerBokaroJharkhand
Author

Jharkhand Mirror

Follow Me
Other Articles
Previous

University of Limerick invites applications for Masters in Interaction and Experience Design

Next

3 students of DPS Bokaro selected for Inspire Awards

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Code Of Ethics
  • Contact
  • Terms of Use
  • Copyright
  • Privacy Policy
  • Our Team
  • About Us
Jharkhand Mirror © 2026 — All Rights Reserved.