Jharkhand Mirror
Advertisement
  • Home
  • Top Stories
  • International
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Features
  • Lifestyle
  • Miscellaneous
Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
Jharkhand Mirror Jharkhand Mirror Jharkhand Mirror

Let's Make things Better

Jharkhand Mirror Jharkhand Mirror Jharkhand Mirror

Let's Make things Better

  • Home
  • Top Stories
  • International
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Features
  • Lifestyle
  • Miscellaneous
  • Home
  • Top Stories
  • International
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Features
  • Lifestyle
  • Miscellaneous
JharkhandSliderTop Stories

जेईई मेन में डीपीएस बोकारो का दबदबा बरकरार

By Jharkhand Mirror
April 29, 2023 2 Min Read
0

# 11 विद्यार्थियों  को 99 से ज्यादा और 35 ने पाया 95 से अधिक पर्सेंटाइल

बोकारो। इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से आयोजित देश की सबसे प्रतिष्ठित संयुक्त प्रवेश परीक्षा मुख्य (जेईई मेन) 2023 में दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) बोकारो के विद्यार्थियों ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए अपनी कुशल मेधाविता का परिचय दिया है। विद्यालय के छात्र कृष चंचल ने सबसे अधिक 99.83 पर्सेंटाइल लाकर टॉपर होने का गौरव प्राप्त किया है। जबकि, हर्ष बिहानी 99.72 तथा श्रेयान घोष 99.53 पर्सेंटाइल लाकर क्रमशः दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। शनिवार को जेईई मेन के दूसरे व अंतिम सत्र का परिणाम भी जारी कर दिया गया। दोनों सत्रों में बेहतर समेकित प्रदर्शन के आधार पर समाचार लिखे जाने तक 95 या इससे अधिक पर्सेंटाइल लाने वाले 35 विद्यार्थियों सहित 69 परीक्षार्थियों को 90 से ज्यादा पर्सेंटाइल मिले हैं। 11 परीक्षार्थियों ने 99 से अधिक पर्सेंटाइल हासिल किए।

उल्लेखनीय है कि एनटीए (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) की ओर से जेईई मेन दो सत्रों में आयोजित किया गया था। परीक्षा का पहला सत्र 24 जनवरी से 01 फरवरी के बीच हुआ था, जबकि दूसरा सत्र 6 से 12 अप्रैल की अवधि में आयोजित किया गया था।

समाचार लिखे जाने तक प्राप्त जानकारी के अनुसार जिन विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट सफलता पाई है, उनमें कृष चंचल (99.83), हर्ष बिहानी (99.72), श्रेयान घोष (99.53), तन्मय गौरव (99.50), प्रिंस कुमार (99.42), अनामिका (99.38), आयुषी (99.35), अद्वय कुमार (99.24), श्रेयस कुमार जायसवाल (99.13), आदित्य सिंह (99.006), आद्या सिंह बिसैन (99.00), आर्यन कश्यप (98.77), अनुष्का श्रीवास्तव (98.69), मयंक सेंगर (98.53), हितेन राज सिंह (98.52), सत्यम (98.50), श्रेयस सागर (98.45), सुहानी भारती (98.35), सार्थक श्रेष्ठ (97.75), निशांत कुमार (97.48), अनुष्का नाहर (97.40), कुमार युवराज (97.36), मानव (97.31), मयंक राज (97.26), अभिजीत (97.16), सोमाशीष सेनगुप्ता (96.89), आमेय देवांश (96.80), तनुश्री (96.08), अंजलि (96.00), प्रसून देव (95.81), चेतन सिंह (95.65), कुणाल प्रताप सिंह (95.14), अस्मि श्रीवास्तव (95.09), साक्षी सिन्हा (95.05), स्पर्श कुमार (94.75), आशुतोष सिंह (94.39), सार्थक आनंद (94.39), आयुष कुमार (94.38), आशुतोष अग्रवाल (94.37), आनंद राज (93.81), तरुण गुप्ता (93.66), कुणाल कश्यप (93.63), सचिन कुमार (93.03), ऋषभ कुमार (92.26), संतोष आनंद (92.11), रासाकृष्ण बेहरा (91.80), अनुभव झा (91.65), अभिनीत आनंद (91.27), अपूर्व शोभित (91.17), सौम्या सुमन (93.5), पीयूष ओझा (90.97), ओम बसंत सिंह (90.77), राज आर्यन (90.42), सूर्यांश देव सिंह (90.06), अंकित कुमार (90.03), कृष (90.00) आदि शामिल हैं। इन्होंने आगामी जून माह में होनेवाली जेईई एडवांस्ड की परीक्षा के लिए क्वालिफाई किया है।

डीपीएस बोकारो के प्राचार्य डॉ. ए.एस. गंगवार ने इंजीनियरिंग की इस प्रतिष्ठित परीक्षा में अपने विद्यालय के छात्र-छात्राओं की अच्छी सफलता पर प्रसन्नता जताई। उन्होंने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए जेईई एडवांस्ड में भी उनके बेहतर परिणाम की उम्मीद जताई और इसके लिए उन्हें अपनी शुभकामनाएं दीं।

Tags:

#Delhi Public School#JEE MAINS#Joint Entrance Examination Main#lion's shareBokaroDPS
Author

Jharkhand Mirror

Follow Me
Other Articles
Previous

Emirates introduces world’s first Robotic Check-in assistant

Next

Chinmaya Vidyalaya Bokaro Students outshine in JEE Mains Phase -2 exam

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Code Of Ethics
  • Contact
  • Terms of Use
  • Copyright
  • Privacy Policy
  • Our Team
  • About Us
Jharkhand Mirror © 2026 — All Rights Reserved.