Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Jharkhand Mirror Jharkhand Mirror

Let's Make things Better

Jharkhand Mirror Jharkhand Mirror

Let's Make things Better

  • Home
  • Top Stories
  • International
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Features
  • Lifestyle
  • Miscellaneous
  • Home
  • Top Stories
  • International
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Features
  • Lifestyle
  • Miscellaneous
Subscribe
Close

Search

WJAI झारखंड इकाई गठित, दीपक ओझा कार्यकारी अध्यक्ष; पूर्णेंदु पुष्पेश महासचिव नियुक्त
JharkhandNationalSliderTop Stories

WJAI झारखंड इकाई गठित, दीपक ओझा कार्यकारी अध्यक्ष; पूर्णेंदु पुष्पेश महासचिव नियुक्त

By Jharkhand Mirror
April 13, 2026 2 Min Read
0
70 / 100
Powered by Rank Math SEO
SEO Score

रांची/बोकारो: वेब जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (WJAI) की झारखंड इकाई का गठन हरमू, रांची में रविवार को आयोजित बैठक में किया गया। संगठन ने सर्वसम्मति से राज्य की नई टीम की घोषणा करते हुए दीपक ओझा को प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष, राजीव रंजन को उपाध्यक्ष और पूर्णेंदु पुष्पेश को महासचिव नियुक्त किया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद कौशल की अनुशंसा पर राष्ट्रीय महासचिव मधुप मणि पिक्कू ने नई टीम को मंजूरी दी। उन्होंने कहा कि नई कमेटी के नेतृत्व में राज्य में वेब और डिजिटल पत्रकारिता को एक मंच पर लाकर इसे नई दिशा और मजबूती दी जाएगी।

दीपक ओझा पत्रकारिता जगत का जाना-पहचाना चेहरा हैं। इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद उन्होंने जनमत टीवी (अब लाइव इंडिया), दूरदर्शन, पीटीएन न्यूज झारखंड और जी न्यूज झारखंड में काम किया। वे नक्षत्र न्यूज हिंदी के संस्थापक और चैनल हेड रह चुके हैं तथा साधना न्यूज में बिहार-झारखंड के संपादक भी रहे हैं। इसके अलावा रांची विश्वविद्यालय समेत कई संस्थानों में अतिथि शिक्षक के रूप में भी योगदान दिया है।

प्रदेश महासचिव बने पूर्णेंदु पुष्पेश लगभग 35 वर्षों के अनुभव के साथ वरिष्ठ पत्रकार हैं और ‘राष्ट्रीय मुख्यधारा’ दैनिक से जुड़े हैं। वहीं, उपाध्यक्ष राजीव रंजन लंबे समय से इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं और कई मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं।

संगठन की ओर से निर्देश दिया गया है कि 15 दिनों के भीतर पूरी प्रदेश कमिटी का गठन कर लिया जाए और जिलों में सदस्यता अभियान तेज किया जाए।

नई जिम्मेदारी मिलने के बाद दीपक ओझा ने कहा कि जल्द ही झारखंड में एक बड़ा मीडिया समिट आयोजित किया जाएगा, जिसमें देशभर के digital पत्रकारों को आमंत्रित किया जाएगा। उन्होंने यह भी भरोसा जताया कि राज्य सरकार के साथ समन्वय बनाकर डिजिटल मीडिया को आवश्यक सुविधाएं और मान्यता दिलाई जाएगी।

बैठक में मौजूद सदस्यों ने नई टीम को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि WJAI झारखंड अब और अधिक संगठित, सक्रिय और प्रभावी भूमिका में सामने आएगा।

Tags:

WJAIडिजिटल पत्रकारिता झारखंडदीपक ओझानियुक्तिरांची हरमू बैठक
Author

Jharkhand Mirror

Follow Me
Other Articles
‘Paris Will Become a Muslim City Very Soon’: Trump Targets Macron Over Immigration
Previous

“If You Have to Shoot, Shoot. Don’t Quack.”: Israeli MP Urges Trump Amid Iran Tensions

13% Oil Crash After Iran Reopens Hormuz; Global Markets Cheer
Next

Global Oil Rally: Prices Cross $100 Amid US Naval Move in Hormuz

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Map

  • Code Of Ethics
  • Contact
  • Terms of Use
  • Copyright
  • Privacy Policy
  • Our Team
  • About Us
Copyright 2026 — Jharkhand Mirror. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme