Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Jharkhand Mirror Jharkhand Mirror Jharkhand Mirror

Let's Make things Better

Jharkhand Mirror Jharkhand Mirror Jharkhand Mirror

Let's Make things Better

  • Home
  • Top Stories
  • International
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Features
  • Lifestyle
  • Miscellaneous
  • Home
  • Top Stories
  • International
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Features
  • Lifestyle
  • Miscellaneous
Subscribe
Close

Search

JharkhandNationalSliderTop Stories

बोकारो जनरल अस्पताल एवं चासनाला डिस्पेंसरी के बीच शुरू हुई टेलीमेडिसिन की सुविधा

By Jharkhand Mirror
April 9, 2022 1 Min Read
0

बोकारो: बोकारो जनरल अस्पताल एवं चासनाला डिस्पेंसरी के बीच टेली कंसल्टेशन एवं टेलीमेडिसिन की सुविधा चीफ मेडिकल ऑफिसर(चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ पंकज शर्मा के मार्गदर्शन में तथा अधिशासी निदेशक (कोलियरीज) बी के तिवारी के सहयोग से शुरू की गई.

इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) श्री संजय तिवारी, चीफ मेडिकल ऑफिसर (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ प्रकाश पांडे, एडिशनल सीएमओ(चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ वर्षा घनेकर, एडिशनल सीएमओ (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ. एस समद्दर, महाप्रबंधक (टेक.सर्व) श्री एस बनर्जी, उप महाप्रबंधक(वित्त एवं लेखा), एस सिंघा, सहायक महाप्रबंधक (पी एंड ए), अजय कुमार, सहायक सीएमओ डॉ पूनम कुमारी, पी आर बारिक, चिन्मय बंसल, राजेश के मीणा, पी के रंजन तथा रोगी मोना देवी के साथ चासनाला डिस्पेंसरी के कर्मचारी जुड़े हुए थे.

टेली कंसल्टेशन के दौरान चिकित्सकों ने रोगी मोना देवी से बातचीत की तथा उनके इलाज के लिए आवश्यक दवाएं लेने के निर्देश दिए. बीएसएल के कोलियरी डिवीजन में शामिल चासनाला, जितपुर इत्यादि कोलियरी में कार्यरत कर्मी इस सुविधा का लाभ उठा सकते है.

टेलीमेडिसिन की सुविधा शुरू हो जाने से अब दूर-दराज के मरीज यदि बीजीएच के विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय या परामर्श लेना चाहते हैं तो वे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आसानी से प्राप्त कर सकते हैं. किसी भी गंभीर मरीज को लाने-ले जाने की व्यवस्था भी की गई है.

Tags:

#BGH#Chasnala#Dispensary#kicks-off#Tele-consultation#TelemedicineBokaro
Author

Jharkhand Mirror

Follow Me
Other Articles
Previous

बीएसएल के सहयोग से स्पेशल ओलंपिक भारत द्वारा हेल्थ स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन

Next

COVID vaccine precaution dose for all above 18 years

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Map

  • Code Of Ethics
  • Contact
  • Terms of Use
  • Copyright
  • Privacy Policy
  • Our Team
  • About Us
Copyright 2026 — Jharkhand Mirror. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme