Jharkhand Mirror
Advertisement
  • Home
  • Top Stories
  • International
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Features
  • Lifestyle
  • Miscellaneous
Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
Jharkhand Mirror Jharkhand Mirror Jharkhand Mirror

Let's Make things Better

Jharkhand Mirror Jharkhand Mirror Jharkhand Mirror

Let's Make things Better

  • Home
  • Top Stories
  • International
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Features
  • Lifestyle
  • Miscellaneous
  • Home
  • Top Stories
  • International
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Features
  • Lifestyle
  • Miscellaneous
JharkhandSliderTop Stories

जेइइ एडवांस में चिन्मय विद्यालय के छात्रों का शानदार प्रदर्शन

By Jharkhand Mirror
October 17, 2021 2 Min Read
0

जेइइ एडवांस – 2021 की परीक्षा में चिन्मय विद्यालय के छात्रों का शानदार प्रदर्शन रहा। सामाचार लिखे जाने तक इस विद्यालय के 20 छात्र-छात्राओं ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की है।

इस विद्यालय के अभिनव प्रकाश को सामान्य श्रेणी मे अखिल भारतीय स्तर पर 3710 वॉ स्थान प्राप्त हुआ है और वह विद्यालय में अव्वल आये हैं। वहीं भरत काबरा को सामान्य श्रेणी में 4086 वॉ स्थान, आदित्य कुमार को 6346 वॉ स्थान, अरूप महता को 7614 वॉ स्थान, हर्ष राज को 8002 एवं मयंक कुमार को 8236 वॉ स्थान प्राप्त हुआ है। आदित्य कुमार,सौरभ कुमार और सोमेन कुमार मडंल ने ओबीसी श्रेणी में क्रमशः 1172 वॉ, 2270 वॉ एवं 2724 वॉ स्थान प्राप्त कर न केवल विद्यालय बल्कि पुरे नगर का मान बढ़ाया है। चिन्मय विद्यालय के प्रणवराज को इडबलु श्रेणी में 1674 वॉ स्थान मिला है।

इस उत्कृष्ट सफलता पर परमपुज्या स्वामिनी संयुक्तानंद सरस्वती , आचार्या चिन्मय मिशन केन्द्र बोकारो , विश्वरूप मुखोपाध्याय, अध्यक्ष विद्यालय प्रबंधन समिति, महेश त्रिपाठी सचिव विद्यालय प्रबंधन समिति एवं प्राचार्य अशोक कुमार झा ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविषय की कामना की।

जेइइ एडवांस में उल्लेखनीय सफलता से अभिभुत प्राचार्य अशोक कुमार झा ने अपने बधाई संदेश में कहा – मैं गौरवान्वित महसुस करता हुॅ और यह सफलता परमपुज्य गुरूदेव स्वामी चिन्मयानंद महाराज के चरणों में समर्पित करता हुॅ। आगें उन्होने कहा -सभी बच्चे प्रतिभाशाली , लगनशील , कर्मठ एवं मनःस्थिति से काफी शक्तिशाली हैं। सभी शिक्षको के सहयोग, माननीय प्रबंधन के कुशल निर्देशन एवं अत्याधुनिक तकनीकि सहयोग से ही कोविड जैसे वैश्विक महामारी काल में भी उल्लेखनीय सफलता मिली है।

Tags:

#Advance#Chinmaya#JEEBokaro
Author

Jharkhand Mirror

Follow Me
Other Articles
Previous

किशोर कुमार की पुण्यतिथि पर बोकारो में ‘एक शाम किशोर के नाम’

Next

Lucy spacecraft: first space mission to study Trojans Asteroids

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Code Of Ethics
  • Contact
  • Terms of Use
  • Copyright
  • Privacy Policy
  • Our Team
  • About Us
Jharkhand Mirror © 2026 — All Rights Reserved.