Jharkhand Mirror
Advertisement
  • Home
  • Top Stories
  • International
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Features
  • Lifestyle
  • Miscellaneous
Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
Jharkhand Mirror Jharkhand Mirror Jharkhand Mirror

Let's Make things Better

Jharkhand Mirror Jharkhand Mirror Jharkhand Mirror

Let's Make things Better

  • Home
  • Top Stories
  • International
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Features
  • Lifestyle
  • Miscellaneous
  • Home
  • Top Stories
  • International
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Features
  • Lifestyle
  • Miscellaneous
JharkhandSliderTop Stories

*तुझ संग प्रीत लगाई सजना हो रामा…

By Jharkhand Mirror
August 5, 2022 1 Min Read
0
# किशोर दा की जयंती पर बोकारो में ‘एक शाम किशोर के नाम’ कार्यक्रम आयोजित
बोकारो : हिंदी फिल्मों के प्रख्यात गायक व अभिनेता किशोर कुमार की जयंती पर बुधवार की देर शाम सेक्टर 12 में स्वरागिनी ट्रैक सिंगिंग ग्रुप, बोकारो द्वारा ‘एक शाम किशोर के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध गायक अरुण पाठक, अमोद श्रीवास्तव, रमण चौधरी, मनोज, अंजू यादव, कमलेश्वरी, निधि सिंह, अलका व रागिनी अंबष्ठ ने किशोर दा के गाए कुछ यादगार गीतों को सुनाकर उन्हें सुरमयी श्रद्धांजलि दी।
अरुण पाठक ने कमलेश्वरी के साथ ‘तुझ संग प्रीत लगाई सजना… ‘ व अंजु यादव के साथ युगल गीत ‘सागर किनारे दिल  ये पुकारे… ‘ व एकल गीत ‘वो शाम कुछ अजीब थी… ‘, ‘घुंघरू की तरह बजता ही रहा हूं मैं…’ व अन्य गीतों की सुमधुर प्रस्तुति से सबको आनंदित किया। रमण चौधरी ने ‘समां है सुहाना.. ‘, ‘खाई के पान बनारस वाला… ‘, अमोद श्रीवास्तव ने ‘दिए जलते हैं… ‘, ‘आज तू गैर सही… ‘ व मनोज ने ‘छूकर मेरे मन को… ‘ की सुंदर प्रस्तुति की।
विज्ञान जागरण समिति, झारखंड के महासचिव राजेन्द्र कुमार ने कहा कि किशोर कुमार बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। उनकी गायकी व अभिनय प्रतिभा कमाल की थी।

Tags:

#Kishor Kumar#MusicBokaro
Author

Jharkhand Mirror

Follow Me
Other Articles
Previous

Students exhibit their artistic flair with colours as creativity outpours in DPS Bokaro

Next

Mithila Mahila Samiti celebrates Sawan Milan Samaroh

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Code Of Ethics
  • Contact
  • Terms of Use
  • Copyright
  • Privacy Policy
  • Our Team
  • About Us
Jharkhand Mirror © 2026 — All Rights Reserved.