Jharkhand Mirror
Advertisement
  • Home
  • Top Stories
  • International
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Features
  • Lifestyle
  • Miscellaneous
Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
Jharkhand Mirror Jharkhand Mirror Jharkhand Mirror

Let's Make things Better

Jharkhand Mirror Jharkhand Mirror Jharkhand Mirror

Let's Make things Better

  • Home
  • Top Stories
  • International
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Features
  • Lifestyle
  • Miscellaneous
  • Home
  • Top Stories
  • International
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Features
  • Lifestyle
  • Miscellaneous
JharkhandSilver ScreenSliderTop Stories

पार्श्वगायक व अभिनेता किशोर कुमार की जयंती पर कलाकारों ने दी सुरमयी श्रद्धांजलि

By Jharkhand Mirror
August 6, 2021 2 Min Read
0
बोकारो। हिन्दी फिल्मों के मशहूर पार्श्वगायक व अभिनेता किशोर कुमार की जयंती पर बुधवार की देर शाम स्वरांगिनी संगीतालय, सेक्टर 12 में रमण चौधरी के संयोजन में संगीत संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गायक अरुण पाठक, अमोद श्रीवास्तव, सुभाष राजहंस व रमण चौधरी ने किशोर कुमार के गाए कुछ यादगार नग्मों की प्रस्तुति से उन्हें याद किया।
अरुण पाठक ने कहा कि किशोर कुमार बहुआयामी प्रतिभा के धनी थे। पार्श्वगायन के साथ ही उन्होंने अभिनय, फिल्म निर्माण-निर्देशन आदि में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। सत्तर के दशक में किशोर कुमार पार्श्वगायन के सिरमौर बन गये थे। उनके गाए गीत आज भी काफी लोकप्रिय हैं। रमण चैधरी ने कहा कि किशोर दा खासकर मस्ती भरे गीतों के लिए जाने जाते हैं।
इस मौके पर अरुण पाठक ने ‘जिंदगी के सफर में गुजर जाते हैं जो मकाम वो फिर नहीं आते…’, ‘मेरे नैना सावन भादो फिर भी मेरा मन प्यासा…’, ‘वो शाम कुछ अजीब थी ये शाम भी अजीव है…’, ‘हाल क्या है दिलों का ना पूछो सनम…’ व ‘जीवन से भरी तेरी आंखें मजबूर करें जीने के लिए…’ सुनाकर समां बांध दिया। रमण  चौधरी  ने ‘हवाओं पे लिख दो…’, ‘सपनों के शहर..’, ‘खई के पान बनारस वाला…’, अमोद श्रीवास्तव ने ‘चेहरा है या चांद खिला है..’, ‘मेरे दिल ने तड़प के…’, ‘तू रूठा दिल टूटा…’, ‘दिल में आग लगाए…’, सुभाष राजहंस ने ‘मेरा जीवन कोरा कागज…’, ‘मेरी भीगी भीगी सी..’ व ‘राम का नाम बदनाम ना करो…’ की सुमधुर प्रस्तुति से किशोर दा को श्रद्धांजलि दी।

Tags:

#Actor#Kishor Kumar#SingerBokaroJharkhand
Author

Jharkhand Mirror

Follow Me
Other Articles
Previous

NGT imposes Rs 1.64 crore penalty on DVC

Next

FIR against Shivam Hospital Bokaro for misuse of Remdesivir, malpractice

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Code Of Ethics
  • Contact
  • Terms of Use
  • Copyright
  • Privacy Policy
  • Our Team
  • About Us
Jharkhand Mirror © 2026 — All Rights Reserved.