Jharkhand Mirror
Advertisement
  • Home
  • Top Stories
  • International
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Features
  • Lifestyle
  • Miscellaneous
Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
Jharkhand Mirror Jharkhand Mirror Jharkhand Mirror

Let's Make things Better

Jharkhand Mirror Jharkhand Mirror Jharkhand Mirror

Let's Make things Better

  • Home
  • Top Stories
  • International
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Features
  • Lifestyle
  • Miscellaneous
  • Home
  • Top Stories
  • International
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Features
  • Lifestyle
  • Miscellaneous
JharkhandSliderTop Stories

भावपूर्ण समदाओन गीतों के साथ सामा-चकेवा की विदाई

By Jharkhand Mirror
November 30, 2020 2 Min Read
0

* मिथिला सांस्कृतिक परिषद ने किया भव्य आयोजन
बोकारो। मिथिलांचल में मनाये जाने वाला भाई-बहन के स्नेह का अतिपावन पर्व सामा-चकेवा रविवार देर शाम बोकारो में संपन्न हुआ। बोकारो की प्रतिष्ठित संस्था मिथिला सांस्कृतिक परिषद के तत्वावधान में नगर के सेक्टर-4ई स्थित मिथिला अकादमी पब्लिक स्कूल में सामा-चकेवा पर्व का भव्य आयोजन किया गया।

मैथिल-परम्परानुसार समदाओन आदि भावपूर्ण पारंपरिक गीतों के साथ सामा-चकेवा को भावनीभी विदाई दी गयी। चास-बोकारो के विभिन्न भागों से पहुंची महिलाओं ने मिट्टी निर्मित सामा-चकेवा की विधियां पूरी कीं। परंपरानुसार सामा-चकेवा, सतभइया, बृंदावन, चुगला, ढोलिया बजनिया, बन तितिर, पंडित और अन्य मूर्तियों के खिलौने वाले डाला को लेकर महिलायें जुटीं और सन (पटुआ) से बने चुगला को जलाया। उसका मुंह झुलसाया। इसके बाद उन्हें सामूहिक रूप से विसर्जित किया। प्रारंभ में आगंतुकों का स्वागत परिषद् के सांस्कृतिक कार्यक्रम निदेशक शंभु झा ने किया।

परिषद् के महासचिव अविनाश कुमार झा ने अपने संबोधन में कहा कि मिथिला की महान लोक संस्कृति से जुड़े भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक यह पर्व मात्र मिथिला में ही मनाये जाने की परंपरा रही है। इसकी चर्चा विष्णु-पुराण में भी मिलती है। मिथिला के पारंपरिक पर्व-त्योहारों व कला-संस्कृति से नई पीढ़ी को जोड़े रखने के उद्देश्य से परिषद् द्वारा विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इस मौके पर मिथिला महिला समिति की ओर से गरीब महिलाओं को साड़ी वितरित किए गए।

मिथिला महिला समिति की अध्यक्ष अंजु झा, सचिव उषा झा सहित किरण मिश्रा, अमिता झा, चंदा झा, भारती झा, प्रीति राय, सुजाता झा, जयंती पाठक, सुशीला रानी, प्रीति प्रिया, कंचन झा आदि ने सामा-चकेवा पर्व के गीत ‘वृंदावन में आगि लागल कियो ने बुझाबै हे…’, ‘चुगला लगन बिताकऽ एलै ससुरारी में…’, ‘देने जइयौ भईया के आशीष हे मनमोहिनी सामा…’, ‘कोने भैया के धोतिया आकाश सूखे हे पाताल डोले हे…’, ‘अरे भंवरा सामा जाई छै ससुरा किछु गहना दहिन…’, ‘सामचक-सामचक अईह हो जोतिला खेत में बसिह हे…’, ‘गाम के अधिकारी तोहें बड़का भैया हो…’, समदाओन ‘बड़ा रे जतन सँ हम सामा बेटी पोसलौं, सेहो सामा सासुर जाई…’ आदि गीतों की सुमधुर प्रस्तुतियों से सबको आनंदित किया।

इस अवसर पर कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि सीमा ठाकुर, मिथिला सांस्कृतिक परिषद के अध्यक्ष अनिल कुमार, उपाध्यक्ष अनिमेष कुमार झा व राजेन्द्र कुमार, प्रेस सचिव अरुण पाठक, कोषाध्यक्ष प्रदीप झा, सहायक सचिव अविनाश झा अवि, सुनील चौथरी सहित बहुरन झा, नीरज चौधरी, हरिमोहन झा, चंद्र कांत मिश्र, गोविन्द कुमार झा, मधु झा, विवेकानंद झा, सुनील मोहन ठाकुर, संजय कुमार झा, जय प्रकाश झा, मनोज झा, पीके झा चंदन, कुमकुम झा, सुदीप ठाकुर, मधु ठाकुर, अमन कुमार झा, प्रकाश झा आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

 

Tags:

#Mithila Sanskritik ParishadBokaro
Author

Jharkhand Mirror

Follow Me
Other Articles
Previous

PM Modi reviews COVID-19 vaccine development, manufacturing process

Next

Bokaro plot holders up in arms against hike in electricity charges

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Code Of Ethics
  • Contact
  • Terms of Use
  • Copyright
  • Privacy Policy
  • Our Team
  • About Us
Jharkhand Mirror © 2026 — All Rights Reserved.