Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Jharkhand Mirror Jharkhand Mirror Jharkhand Mirror

Let's Make things Better

Jharkhand Mirror Jharkhand Mirror Jharkhand Mirror

Let's Make things Better

  • Home
  • Top Stories
  • International
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Features
  • Lifestyle
  • Miscellaneous
  • Home
  • Top Stories
  • International
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Features
  • Lifestyle
  • Miscellaneous
Subscribe
Close

Search

JharkhandNationalSliderTop Stories

संस्कार भारती ने बोकारो के जगन्नाथ मंदिर में सोल्लास मनाया  हिन्दू नववर्ष

By Jharkhand Mirror
March 22, 2023 1 Min Read
0
बोकारो : कला और साहित्य की अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती, बोकारो जिला इकाई द्वारा बुधवार की सुबह जगन्नाथ मंदिर परिसर में भारतीय नववर्ष विक्रम संवत् 2080 (वर्ष प्रतिपदा) सोल्लास मनाया गया। सूर्य भगवान को अर्घ्य देने के साथ पूजा पाठ विधि और भजन कार्यक्रम के साथ हिंदू नववर्ष का प्रारंभ किया गया।
इस अवसर पर संस्कार भारती के बिहार- झारखंड क्षेत्र प्रमुख संजय चौधरी, प्रांतीय नृत्य प्रमुख अर्चना कुमारी, बोकारो जिला अध्यक्ष अमरजी सिन्हा, जिला मंत्री स्वरूप शेखर पांडेय, साहित्य व मीडिया प्रमुख अरुण पाठक, संगीत प्रमुख संजीव मजूमदार, कोषाध्यक्ष पियूष रंजन दास, सह मंत्री अर्चना चौधरी सहित प्रभा एम नायर, कुमारी किमी, श्याम नारायण, राजेश चौधरी आदि उपस्थित थे। जिलाध्यक्ष अमरजी सिन्हा व मंत्री स्वरूप शेखर पांडेय ने सभी को भारतीय नव वर्ष  व चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दी।
भजन कार्यक्रम में गायक अमरजी सिन्हा ने ‘राम का गुणगान करिए… ‘, ‘पायो जी मैंने राम रतन धन पायो…’, अरुण पाठक ने महाकवि विद्यापति की रचना ‘माधव कते तोर करब बड़ाई… ‘, प्रभा एम नायर ने शास्त्रीय राग पर आधारित भजन व कुमारी किमी ने कृष्ण भजन की मनोहारी प्रस्तुति से वातावरण में भक्तिरस का संचार कर  दिया। हारमोनियम पर अमरजी सिन्हा व तबले पर श्याम नारायण,  संजय चौधरी व संजीव मजूमदार ने संगति की।

Tags:

#Chaitra#Hindu Nav VarshBokaroDurga PujaJharkhand
Author

Jharkhand Mirror

Follow Me
Other Articles
Previous

13 killed, 200 injured after earthquake hits Pakistan, Afghanistan

Next

Rahul Gandhi may lose his membership as an MP

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Map

  • Code Of Ethics
  • Contact
  • Terms of Use
  • Copyright
  • Privacy Policy
  • Our Team
  • About Us
Copyright 2026 — Jharkhand Mirror. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme