Jharkhand Mirror
Advertisement
  • Home
  • Top Stories
  • International
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Features
  • Lifestyle
  • Miscellaneous
Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
Jharkhand Mirror Jharkhand Mirror Jharkhand Mirror

Let's Make things Better

Jharkhand Mirror Jharkhand Mirror Jharkhand Mirror

Let's Make things Better

  • Home
  • Top Stories
  • International
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Features
  • Lifestyle
  • Miscellaneous
  • Home
  • Top Stories
  • International
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Features
  • Lifestyle
  • Miscellaneous
JharkhandSliderTop Stories

किशोर कुमार की पुण्यतिथि पर बोकारो में ‘एक शाम किशोर के नाम’

By Jharkhand Mirror
October 16, 2021 2 Min Read
0

बोकारो: फिल्म संगीत के प्रख्यात पार्श्वगायक व अभिनेता किशोर कुमार की पुण्यतिथि पर सेक्टर 12 स्थित स्वरांगिनी संगीतालय में ‘एक शाम किशोर के नाम’ कार्यक्रम आयोजित कर कलाकारों ने उन्हें सुरमयी श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मिथिला सांस्कृतिक परिषद्, बोकारो के महासचिव अविनाश कुमार झा ने कहा कि किशोर कुमार बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। पार्श्वगायन के साथ ही उन्होंने अभिनय, निर्माण-निर्देशन के क्षेत्र में भी अपनी प्रतिभा की छाप छोड़ी। उनके गाये गीत आज भी लोगों को काफी पसंद है। फिल्म संगीत को जन-जन तक पहुंचाने में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। गायक अरुण पाठक ने कहा कि किशोर दा ने हर तरह के गीतों को स्वर दिया लेकिन उनकी ख्याति विशेषरुप से मस्ती भरे गीतों के लिए है। आज की युवा पीढ़ी भी उनके गाये गीतों की दीवानी है। रमण कुमार ने कहा कि किशोर कुमार एक सफल पार्श्वगायक के साथ ही एक अच्छे अभिनेता भी थे।

कार्यक्रम में अरुण पाठक ने ‘छोटी सी ये दुनिया पहचाने रास्ते हैं…’, ‘तेरी दुनिया से होके मजबूर चला…’, ‘चिंगारी कोई भड़के तो सावन उसे बुझाए…’ व ‘हमें तुम से प्यार कितना ये हम नहीं जानते…’ सुनाकर समां बांध दिया। रमण कुमार ने ‘आ चल के तुझे…’, ‘प्यार मांगा है तुम्हीं से…’, ‘राम का नाम बदनाम ना करो…’, गायक के पी सीनियर ने ‘मेरे नैना सावन भादो…’, ‘आनेवाला पल जानेवाला है…’ व ‘कभी बेकसी ने मारा…’ सुनाकर किशोर दा को सुरमयी श्रद्धांजलि दी।

Tags:

#Death#Kishor KumarBokaro
Author

Jharkhand Mirror

Follow Me
Other Articles
Previous

DPS Bokaro students excel in JEE (Advanced) 2021

Next

जेइइ एडवांस में चिन्मय विद्यालय के छात्रों का शानदार प्रदर्शन

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Code Of Ethics
  • Contact
  • Terms of Use
  • Copyright
  • Privacy Policy
  • Our Team
  • About Us
Jharkhand Mirror © 2026 — All Rights Reserved.