Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Jharkhand Mirror Jharkhand Mirror

Let's Make things Better

Jharkhand Mirror Jharkhand Mirror

Let's Make things Better

  • Home
  • Top Stories
  • International
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Features
  • Lifestyle
  • Miscellaneous
  • Home
  • Top Stories
  • International
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Features
  • Lifestyle
  • Miscellaneous
Subscribe
Close

Search

Bokaro Sadar Hospital में ₹17.95 लाख की Anaesthesia मशीन खरीद पर बड़ा सवाल, कांग्रेस ने ACB जांच की मांग
JharkhandNationalSliderTop Stories

Bokaro Sadar Hospital में ₹17.95 लाख की Anaesthesia मशीन खरीद पर बड़ा सवाल, कांग्रेस ने ACB जांच की मांग

By Jharkhand Mirror
July 6, 2026 2 Min Read
0
75 / 100
Powered by Rank Math SEO
SEO Score

 

 

अनिल चंद्रा

बोकारो: बोकारो सदर अस्पताल (Bokaro Sadar Hospital) में सरकारी ई-मार्केटप्लेस (GeM) पोर्टल के जरिए खरीदी गई एनेस्थीसिया (Anaesthesia ) मशीन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। बोकारो जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष देवाशीष मंडल ने खरीद प्रक्रिया में गंभीर वित्तीय अनियमितता का आरोप लगाते हुए झारखंड के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) से उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।

एसीबी, रांची के अपर पुलिस महानिदेशक को 4 जुलाई 2026 को भेजे गए मांग पत्र में मंडल ने दावा किया है कि 16 मार्च 2025 को GeM पोर्टल के माध्यम से खरीदी गई एनेस्थीसिया मशीन, जिसकी बाजार कीमत करीब ₹8.30 लाख थी, उसे ₹17.95 लाख में खरीदा गया। उन्होंने सूचना का अधिकार (RTI) अधिनियम, 2005 के तहत प्राप्त जानकारी का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि इस खरीद में लगभग ₹9.65 लाख का अतिरिक्त भुगतान किया गया, जिससे सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचा।

Bokaro Sadar Hospital में ₹17.95 लाख की Anaesthesia मशीन खरीद पर बड़ा सवाल, कांग्रेस ने ACB जांच की मांग

मांग पत्र में कहा गया है कि केंद्र सरकार ने वर्ष 2016 में GeM पोर्टल की शुरुआत सरकारी खरीद को पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के उद्देश्य से की थी। लेकिन आरोप है कि स्वास्थ्य विभाग के कुछ अधिकारियों ने इस व्यवस्था की भावना के विपरीत जाकर कथित रूप से बाजार मूल्य से कहीं अधिक कीमत पर उपकरणों की खरीद की।

देवाशीष मंडल ने आशंका जताई कि संबंधित अधिकारियों के कार्यकाल में GeM पोर्टल के जरिए हुई अन्य खरीद में भी इसी प्रकार की अनियमितताएं हो सकती हैं। उन्होंने तत्कालीन बोकारो सिविल सर्जन डॉ. अभय भूषण प्रसाद के कार्यकाल का उल्लेख करते हुए पूरे खरीद रिकॉर्ड की जांच कराने की मांग की है।

कांग्रेस नेता ने एसीबी से संबंधित अवधि के दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा GeM पोर्टल से खरीदे गए सभी चिकित्सा उपकरणों और अन्य सामग्रियों की व्यापक जांच कराने तथा वित्तीय अनियमितता साबित होने पर दोषी अधिकारियों एवं संबंधित आपूर्तिकर्ताओं के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

फिलहाल ये सभी आरोप एसीबी को सौंपे गए मांग पत्र में लगाए गए हैं। समाचार लिखे जाने तक स्वास्थ्य विभाग या एसीबी की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी।

Tags:

#GeM#Health Department#RTI#Sadar HospitalACB जांचAnaesthesia MachineAnti-Corruption BureauBokaroBokaro newsBokaro Sadar HospitalGeM ProcurementGeM ScamGeM पोर्टलJharkhand newsLatest Jharkhand Newsएनेस्थीसिया मशीनझारखंड ACBदेवाशीष मंडलबोकारो न्यूजबोकारो सदर अस्पतालभ्रष्टाचारमेडिकल उपकरण खरीदसरकारी खरीदस्वास्थ्य विभाग
Author

Jharkhand Mirror

Follow Me
Other Articles
DVC CTPS Ranked India's No.1 Thermal Power Plant, Wins Three National Awards
Previous

DVC CTPS Ranked India’s No.1 Thermal Power Plant, Wins Three National Awards

Trump to Iran: 'Make a Deal or We'll Finish the Job'; Fresh Warning Amid Nuclear Deadlock
Next

Trump to Iran: ‘Make a Deal or We’ll Finish the Job’; Fresh Warning Amid Nuclear Deadlock

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Map

  • Code Of Ethics
  • Contact
  • Terms of Use
  • Copyright
  • Privacy Policy
  • Our Team
  • About Us
Copyright 2026 — Jharkhand Mirror. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme