Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Jharkhand Mirror Jharkhand Mirror Jharkhand Mirror

Let's Make things Better

Jharkhand Mirror Jharkhand Mirror Jharkhand Mirror

Let's Make things Better

  • Home
  • Top Stories
  • International
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Features
  • Lifestyle
  • Miscellaneous
  • Home
  • Top Stories
  • International
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Features
  • Lifestyle
  • Miscellaneous
Subscribe
Close

Search

JharkhandNationalSliderTop Stories

“पर्यटन” एवं “जलवायु परिवर्तन” दोनों फोटो प्रतियोगिता में धनबाद के चंदन स्टूडियो को मिला प्रथम पुरस्कार

By Jharkhand Mirror
August 27, 2024 2 Min Read
0

धनबाद: दुमका फ़ोटोग्राफी क्लब की ओर से 19 अगस्त विश्व फ़ोटोग्राफी दिवस की उपलक्ष्य पर आयोजित फोटोग्राफी एवं रील्स प्रतियोगिता सह फोटो प्रदर्शनी जिसका शीर्षक हमारा झारखंड “पर्यटन” एवं “जलवायु” परिवर्तन था।

फ़ोटोग्राफी दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला नोडल पर्यटन पदाधिकारी तूफान पोद्दार एवं विशिष्ट अतिथि संजीव हांसदा ने संयुक्त रूप से फोटो गैलरी सह फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन किया एवं विजेता रहे फोटोग्राफरों को सम्मानित किया।

फोटो प्रदर्शनी में पुरे झारखंड राज्य के फोटोग्राफरों द्वारा खींची गई तस्वीरों को प्रदर्शित किया गया, जिसमे झारखंड का “पर्यटन ” स्थल एवं “जलवायु परिवर्तन” की तस्वीरें शामिल थी। राज्य स्तरीय इस फोटो प्रतियोगिता के दोनों शीर्षकों में धनबाद के चंदन स्टूडियो से चंदन पाल को प्रथम पुरस्कार मिला।

फोटीग्राफी प्रतियोगिता में जलवायु परिवर्तन डीएसएलआर फोटोग्राफी श्रेणी प्रथम द्वितीय एवं तृतीय में क्रमशः चंदन स्टूडियो के ओनर चंदन पॉल, संपन्ना सोरेन, समीर रंजन मुर्मू एवं जलवायु परिवर्तन मोबाईल फ़ोटोग्राफी में प्रेरणा हांसदा, एमी एमानुएल मरांडी, डेनियल हेंब्रम और पर्यटन डीएसएलआर फोटोग्राफी में चंदन पॉल, अनिल कुमार पंडित, सुखदेव हेंब्रम एवं पर्यटन मोबाईल फ़ोटोग्राफी में राज कुमार मुर्मू, कुंदन कुमार पाल, अभिषेक कुमार पुरस्कृत हुए तथा रील्स के पयर्टन कैटेगरी में आदित्य राज एवं जलवायु परिवर्तन कैटेगरी में कुंदन कुमार पाल के रील्स को प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम के पश्चात उन सभी प्रतिभागी एवं स्पॉन्सर के नाम से एक-एक पेड़ लगाया गया जो इस प्रतियोगिता में भाग लिए थे। जिसका देखभाल दुमका फोटोग्राफी क्लब के सदस्य द्वारा किया जाएगा। इस फोटो प्रतियोगिता एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम में मुख्य रूप से बालकिशोर टुडू, संजीव हांसदा, सुसन्ना मरांडी, बलवंत सिंह, कमलेश मरांडी, केदारनाथ पाल, अनुज बेसरा, बेनीसन हांसदा, बरूण मुर्मू, फ्रांसिस मुर्मू, सैम सैमुअल, लुकस सोरेन, सुकोमल हेंब्रम, मुस्तफा आलम एवं मुन्ना मुर्मू शामिल हुए।

Tags:

#ChandanStudio#ClimateChangePhotography#Dhanbad#DumkaPhotographyClub#EnvironmentalAwareness#Jharkhand#PhotoExhibition#PhotographyAwards#PhotographyCompetition#StateLevelCompetition#TourismPhotography#TreePlanting#WorldPhotographyDay
Author

Jharkhand Mirror

Follow Me
Other Articles
Previous

Indian PM Modi Advocates Dialogue with Russian President Putin on Ukraine Conflict

Next

Dr. D.K. Singh Makes Strong Bid for Dhanbad Assembly Seat

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Map

  • Code Of Ethics
  • Contact
  • Terms of Use
  • Copyright
  • Privacy Policy
  • Our Team
  • About Us
Copyright 2026 — Jharkhand Mirror. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme