Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Jharkhand Mirror Jharkhand Mirror

Let's Make things Better

Jharkhand Mirror Jharkhand Mirror

Let's Make things Better

  • Home
  • Top Stories
  • International
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Features
  • Lifestyle
  • Miscellaneous
  • Home
  • Top Stories
  • International
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Features
  • Lifestyle
  • Miscellaneous
Subscribe
Close

Search

NationalJharkhandSliderTop Stories

डीपीएस बोकारो ने जीता बेस्ट स्कूल डेलिगेशन का खिताब

By Jharkhand Mirror
July 22, 2025 2 Min Read
0
9 / 100
Powered by Rank Math SEO
SEO Score

 

बोकारो। डीपीएस बोकारो के विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपने वैश्विक ज्ञान, कुशल मेधाविता और नेतृत्व क्षमता का परचम लहराते हुए इंडियाज इंटरनेशनल मूवमेंट ऑफ यूनाइट नेशंस (आईआईएमयूएन) 2025 के झारखंड चैप्टर सम्मेलन में कामयाबी का डंका बजाया। धनबाद स्थित क्रेडो वर्ल्ड स्कूल की मेजबानी में आयोजित इस कार्यक्रम की विभिन्न स्पर्धाओं में टीम डीपीएस बोकारो ने प्रथम स्थान के साथ बेस्ट स्कूल डेलिगेशन का खिताब व पुरस्कार अपने नाम किया।

तीन-दिवसीय इस आयोजन में झारखंड भर से आए लगभग 250 छात्र-छात्राओं ने संयुक्त राष्ट्र की कार्यप्रणाली के अनुरूप विभिन्न देशों का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने जलवायु परिवर्तन, वैश्विक सुरक्षा, मानवाधिकार और सतत विकास जैसे कई वैश्विक मुद्दों पर अपने प्रस्तावों के साथ बहस प्रस्तुत की।

टीम डीपीएस के सदस्यों ने गंभीरता, आत्मविश्वास और परिपक्वता का प्रदर्शन करते हुए कई श्रेणियों में समितिवार पुरस्कार जीते। लोकसभा में नितेश कुमार, ध्रुव लोधा एवं स्वर्णिम, झारखंड विधानसभा (जेएलए) में भाविनी सिन्हा एवं प्रीतम सागर तथा एआईपीपीएम (ऑल इंडिया पॉलिटिकल पार्टीज मीट) में मीनाक्षी तनु ने अलग-अलग भूमिकाओं के लिए पुरस्कार जीते। वहीं, वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन (डब्ल्यूएचओ) की सभी कैटेगरी में डीपीएस बोकारो का दबदबा रहा। अनवी राय ने स्पेशल मेंशन, अदित्रि प्रिया ने हाई कमेंडेशन और आदित्य राज एवं सम्योजिता ठाकुर ने वर्बल मेंशन पाए। जबकि, बेस्ट डेलिगेट के रूप में अचिंत कौर को पुरस्कृत किया गया।

विद्यालय के प्राचार्य डॉ. ए. एस. गंगवार ने सभी सफल विद्यार्थियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए बधाई दी। कहा कि आईआईएमयूएन जैसा मंच छात्रों को वैश्विक दृष्टिकोण, संवाद कौशल और समस्या समाधान की समझ विकसित करने में मदद करता है। डीपीएस बोकारो अपने छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और समग्र विकास के माध्यम से वैश्विक नागरिक के रूप में विकसित करने की दिशा में सफलतापूर्वक प्रयासरत है।

Tags:

Best School DelegationDelhi Public School BokaroDPS BokaroDPS Bokaro wins IIMUNeducation news BokaroIIMUN 2025IIMUN Dhanbad 2025IIMUN Jharkhand ChapterIIMUN winners 2025Model United Nations Indiaschool news Jharkhandstudent leadership
Author

Jharkhand Mirror

Follow Me
Other Articles
Previous

52 Lakh Names Removed from Bihar Voter List Ahead of Elections, Sparks Political Storm

Next

BIT Mesra Hosts National Workshop on Dynamic Systems and Control – LDC-FMAID 2025

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Map

  • Code Of Ethics
  • Contact
  • Terms of Use
  • Copyright
  • Privacy Policy
  • Our Team
  • About Us
Copyright 2026 — Jharkhand Mirror. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme