Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Jharkhand Mirror Jharkhand Mirror Jharkhand Mirror

Let's Make things Better

Jharkhand Mirror Jharkhand Mirror Jharkhand Mirror

Let's Make things Better

  • Home
  • Top Stories
  • International
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Features
  • Lifestyle
  • Miscellaneous
  • Home
  • Top Stories
  • International
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Features
  • Lifestyle
  • Miscellaneous
Subscribe
Close

Search

NationalInternationalSliderTop Stories

ISS से अनडॉक हुआ Ax-4: आज दोपहर 3:01 बजे धरती पर लौटेंगे भारतीय अंतरिक्ष यात्री

By Jharkhand Mirror
July 14, 2025 2 Min Read
0
27 / 100
Powered by Rank Math SEO
SEO Score

न्यूयॉर्क/नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला और उनके तीन अंतरराष्ट्रीय साथी सोमवार को अंतरिक्ष से धरती की ओर वापसी के सफर पर निकल पड़े। स्पेसएक्स का ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट सोमवार सुबह 7:15 a.m. ET (4:45 PM IST) पर अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) से सफलतापूर्वक अनडॉक हो गया।

स्पेसएक्स और एक्सिओम स्पेस ने इस ऐतिहासिक पल का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है।

Ax-4 Mission | Undocking https://t.co/9GBaHvpaAa

— Axiom Space (@Axiom_Space) July 14, 2025

शुभांशु शुक्ला, अमेरिका की पूर्व NASA अंतरिक्ष यात्री पेगी व्हिटसन, पोलैंड के ESA परियोजना अंतरिक्ष यात्री स्लावोस उज्नांस्की-विश्नेव्स्की, और हंगरी के HUNOR अंतरिक्ष यात्री तिबोर कपू के साथ 25 जून को Axiom-4 मिशन (Ax-4) पर रवाना हुए थे। दो हफ्ते के इस अंतरिक्ष मिशन के बाद अब सभी धरती की ओर लौट रहे हैं।

भारत के लिए यह मिशन इतिहास रचने वाला पल बन गया है। शुभांशु शुक्ला ISS पहुंचने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। इससे पहले 1984 में राकेश शर्मा अंतरिक्ष गए थे, लेकिन वे रूसी मिशन का हिस्सा थे। अब शुक्ला भारत की ओर से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन “गगनयान” के लिए एक मजबूत नींव बन गए हैं।

NASA के अनुसार, ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट अपने साथ 580 पाउंड से अधिक वैज्ञानिक उपकरण और प्रयोगों का डेटा लेकर लौट रहा है। ये सभी प्रयोग अंतरिक्ष में उनके 14 दिनों के प्रवास के दौरान किए गए।

स्पेसएक्स ने बताया कि ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट अब धीरे-धीरे अपनी कक्षा को नीचे लाएगा, और मंगलवार, 15 जुलाई को सुबह करीब 2:31 a.m. PT (3:01 PM IST) पर वह कैलिफोर्निया तट के पास समुद्र में लैंडिंग करेगा।

इस ऐतिहासिक वापसी को लाइव स्ट्रीम भी किया जाएगा, जिसकी शुरुआत स्प्लैशडाउन से एक घंटा पहले होगी। इसे आप @SpaceX के X हैंडल और X TV ऐप पर देख सकते हैं।

गौरतलब है कि भारत सरकार ने मिशन ‘आकाश गंगा’ के लिए लगभग ₹33,000 करोड़ का बजट निर्धारित किया है, जिसका उद्देश्य वर्ष 2040 तक किसी भारतीय को चंद्रमा पर भेजना है।

भारत के इस अंतरिक्ष नायक की सकुशल वापसी का पूरा देश बेसब्री से इंतजार कर रहा है। शुभांशु शुक्ला न सिर्फ अंतरिक्ष की ऊंचाइयों को छूकर लौट रहे हैं, बल्कि देश की नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा बनकर लौट रहे हैं।

Tags:

#GaganyaanAkash GangaAx-4 MissionAxiom SpaceIndia in spaceIndia Moon MissionIndian AstronautISROISS UndockingNASA ExperimentsPeggy WhitsonShubhanshu ShuklaSpaceX DragonSplashdown Live
Author

Jharkhand Mirror

Follow Me
Other Articles
Previous

दिल्ली में कांवड़ यात्रा मार्ग पर बिछे कांच के टुकड़े, पुलिस जांच में जुटी

Next

टेस्ला की भारत में एंट्री: मुंबई के बीकेसी में पहला शोरूम लॉन्च, मॉडल Y की कीमत ₹61 लाख से शुरू

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Map

  • Code Of Ethics
  • Contact
  • Terms of Use
  • Copyright
  • Privacy Policy
  • Our Team
  • About Us
Copyright 2026 — Jharkhand Mirror. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme