Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Jharkhand Mirror Jharkhand Mirror

Let's Make things Better

Jharkhand Mirror Jharkhand Mirror

Let's Make things Better

  • Home
  • Top Stories
  • International
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Features
  • Lifestyle
  • Miscellaneous
  • Home
  • Top Stories
  • International
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Features
  • Lifestyle
  • Miscellaneous
Subscribe
Close

Search

JharkhandNationalSliderTop Stories

संस्कार भारती बोकारो जिला इकाई द्वारा सांस्कृतिक संध्या सह गुरु सम्मान कार्यक्रम आयोजित

By Jharkhand Mirror
July 11, 2023 2 Min Read
0
*संगीत गुरु पं कृष्ण मोहन पाठक व पं बच्चन महाराज हुए सम्मानित
बोकारो: संस्कार भारती बोकारो जिला इकाई द्वारा रविवार की शाम सेक्टर 6 बी स्थित साईं मन्दिर के प्रांगण में सांस्कृतिक संध्या सह गुरु सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गया घराने के प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पं कृष्ण मोहन पाठक व प्रसिद्ध तबला वादक पं राम बचन पाठक उर्फ पं बच्चन महाराज को धनबाद लोकसभा क्षेत्र के वरिष्ठ युवा नेता इंदु शेखर मिश्रा और संस्कार भारती के बिहार झारखंड प्रांत के क्षेत्र प्रमुख डॉ संजय कुमार चौधरी ने शॉल और सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया।
प्रारंभ में संस्कार भारती जिला ईकाई के मंत्री स्वरूप शेखर पाण्डेय ने स्वागत भाषण में आयोजन के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। संस्कार भारती बोकारो जिला इकाई के अध्यक्ष अमरजी सिन्हा ने कहा कि गुरुपूर्णिमा के उपलक्ष्य में आयोजित इस गुरु सम्मान कार्यक्रम में संगीत के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए पं कृष्ण मोहन पाठक व पं बच्चन महाराज को सम्मानित किया गया है।
कार्यक्रम की शुरुआत अमरजी सिन्हा ने संस्कार भारती के ध्येय गीत की प्रस्तुति से की। गायक व संस्कार भारती, बोकारो के साहित्य एवं मीडिया प्रमुख अरुण पाठक ने ‘मन तड़पत हरि दर्शन को आज.. ‘ व महाकवि विद्यापति की रचना ‘माधव कते तोर करब बड़ाई.. ‘ की सुमधुर से सबको आनंदित किया।
संस्कार भारती की नृत्य प्रमुख रजनी पाढ़ी ने नृत्य की मनोहारी प्रस्तुति की। गायिका रंजना राय ने लोकगीत, प्रभा मोहनन नायर ने कर्नाटक शैली में शास्त्रीय गायन, दीप नारायण गोस्वामी व मिलन गोस्वामी ने शास्त्रीय गायन एवं श्याम गोस्वामी ने भजन प्रस्तुत कर श्रोताओं की वाहवाही ली।
कार्यक्रम का खास आकर्षण रहा प्रसिद्ध ध्रुपद व धमार गायक पंडित कृष्ण मोहन पाठक का शास्त्रीय गायन। उन्होंने ध्रुपद-धमार सुनाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में तबले पर पं बच्चन महाराज, दीप नारायण गोस्वामी, आदित्य राज, नाल पर शंकर कुमार, रोहित व आर्यन, हारमोनियम पर अमरजी सिन्हा, मिलन गोस्वामी ने संगति की। इस अवसर पर सुनील मोदी, सरोज मिश्रा, राकेश श्रीवास्तव, अर्चना चौधरी, किम्मी कुमारी, प्यारेलाल आदि उपस्थिति थे।

Tags:

#Guru Samman Samaroh#Sanskar BhartiBokaroJharkhand
Author

Jharkhand Mirror

Follow Me
Other Articles
Bokaro Steel Plant at a Standstill: Displaced Persons’ Protest Causes ₹30 Crore Daily Loss
Previous

Two workers injured at BSL, fell down from a height of 7 meters

Next

भारतीय शास्त्रीय संगीत दुनियाभर के समस्त संगीत का मूल आधार है : जौहर अली

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Map

  • Code Of Ethics
  • Contact
  • Terms of Use
  • Copyright
  • Privacy Policy
  • Our Team
  • About Us
Copyright 2026 — Jharkhand Mirror. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme