Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Jharkhand Mirror Jharkhand Mirror

Let's Make things Better

Jharkhand Mirror Jharkhand Mirror

Let's Make things Better

  • Home
  • Top Stories
  • International
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Features
  • Lifestyle
  • Miscellaneous
  • Home
  • Top Stories
  • International
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Features
  • Lifestyle
  • Miscellaneous
Subscribe
Close

Search

JharkhandNationalSliderTop Stories

सखी बहिनपा मैथिलानी समूह द्वारा जानकी नवमी के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित

By Jharkhand Mirror
April 25, 2023 2 Min Read
0
# परिचर्चा में कल्याणी प्रथम, जयंती द्वितीय व नीलम तृतीय स्थान पर रहीं
 
बोकारो: सखी बहिनपा, मैथिलानी समूह, बोकारो इकाई द्वारा सोमवार की शाम सेक्टर 4 सिटी सेंटर स्थित सेलिब्रेशन हॉल में जानकी (सीता) नवमी के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सखी बहिनपा, बोकारो इकाई की एडमिन अमिता झा व उषा झा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में समूह की महिलाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी को आनंदित किया।
कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि सखी बहिनपा समूह की महासचिव मनोरमा झा सहित वरिष्ठ सदस्याओं ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत जया द्वारा प्रस्तुत ‘जानकी वर्णन’ नृत्य से हुई। तत्पश्चात् उषा झा, जयंती पाठक, सुजाता, मुन्नी झा, नूतन झा, मीनाक्षी व प्रीति प्रिया ने समूह गान ‘सियाजी बनली कनिया, वर बनल छथि राम….’ की सुंदर प्रस्तुति की।
आशा झा, अमिता झा, पूनम झा, आशा पाठक, नमिता झा, नंदा झा ने समूह गीत ‘स्वर्ग सं सुन्दर मिथिला धाम…’, उषा झा, नूतन झा, संगीता झा, प्रीति रॉय, प्रीति प्रिया, सुजाता झा, जयंती पाठक ने सीता सोहर गीत पर समूह नृत्य की मनोहारी प्रस्तुति की। प्रीति राय ने एकल नृत्य व संगीता मिश्रा एवं प्रीति प्रिया ने युगल नृत्य की सुंदर प्रस्तुति से सभी को आनंदित किया। कार्यक्रम का खास आकर्षण रहा ‘सीता आइ के परिप्रेक्ष्य में’ (सीता आज की परिप्रेक्ष्य में) विषय पर परिचर्चा का आयोजन, जिसमें कल्याणी मिश्रा को प्रथम, जयंती पाठक को द्वितीय व नीलम झा को तृतीय पुरस्कार मिला। मुख्य अतिथि मनोरमा झा ने विजेताओं को सम्मानित किया।
उन्होंने कहा कि सीता का चरित्र आज भी अनुकरणीय है। सीता का जीवन व उनका आचरण आज भी सभी के लिए प्रेरणास्त्रोत है। श्रीमती झा ने सखी बहिनपा, बोकारो की गतिविधियों की सराहना की। बोकारो एडमिन अमिता झा व उषा झा ने उत्साहपूर्ण भागीदारी के लिए सभी सदस्याओं के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन संगीता मिश्रा ने किया। इस अवसर पर किरण मिश्रा, बीनू चौधरी, ममता झा, रीता ठाकुर, बीना झा, रानी झा, मधु ठाकुर, रश्मि, शिवाणी, साक्षी, मीनाक्षी ठाकुर, शारदा चौधरी, मीरा मिश्रा, सबिता झा, रजनी झा, संजीता झा, सुनीता झा, रीता झा, रेखा झा आदि उपस्थित थीं।

Tags:

#group#Janaki Navami#Maithilani#Sakhi BahinipaBokaroJharkhand
Author

Jharkhand Mirror

Follow Me
Other Articles
Previous

बच्चों को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करें तभी होगा बाबा साहब का सपना साकार : पांडेय

Next

बीएसएल एवं आईओसीएल ने हाई स्पीड डीजल के लिए समझौता ज्ञापन पर किया हस्ताक्षर

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Map

  • Code Of Ethics
  • Contact
  • Terms of Use
  • Copyright
  • Privacy Policy
  • Our Team
  • About Us
Copyright 2026 — Jharkhand Mirror. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme