Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
Jharkhand Mirror Jharkhand Mirror Jharkhand Mirror

Let's Make things Better

Jharkhand Mirror Jharkhand Mirror Jharkhand Mirror

Let's Make things Better

  • Home
  • Top Stories
  • International
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Features
  • Lifestyle
  • Miscellaneous
  • Home
  • Top Stories
  • International
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Features
  • Lifestyle
  • Miscellaneous
JharkhandNationalSliderTop Stories

मिथिला सांस्कृतिक परिषद ने फगुआ गीतों के साथ मनाया होली मिलन

By Jharkhand Mirror
March 25, 2024 1 Min Read
0

बोकारो : सामाजिक व सांस्कृतिक संस्था मिथिला सांस्कृतिक परिषद, बोकारो का होली मिलन समारोह सेक्टर 4 स्थित परिषद द्वारा संचालित मिथिला एकेडमी पब्लिक स्कूल में सोल्लास मनाया गया। इस अवसर फगुआ गीतों ‘बाबा हरिहर नाथ, सोनपुर में हो रंग खेले…’, ‘बिरज में होरी खेलत नंदलाल…’ ‘मिथिला में राम खेलथि होरी…’, ‘खेले मसाने में होरी दिगंबर…’ आदि के गायन से वातावरण गुंजायमान हो उठा। हारमोनियम, ढोलक, झाल के साथ पारंपरिक होरी गायन पर सभी मंत्रमुग्ध हो गये।

आगंतुकों का स्वागत अबीर, मिष्ठान, पकौड़ी, ठंठई व पान से किया गया। परिषद के महासचिव नीरज चौधरी, सांस्कृतिक कार्यक्रम निर्देशक अरुण पाठक, कोषाध्यक्ष मिहिर मोहन ठाकुर, संयुक्त सचिव प्रदीप कुमार झा, सुनील चौधरी, संगठन सचिव बहुरन झा, मिथिला एकेडमी पब्लिक स्कूल के अध्यक्ष हरि मोहन झा, सचिव पी के झा चंदन आदि ने सभी को होली की शुभकामनाएं दी।

इस मौके पर गणेश चन्द्र झा, बटोही कुमार, अमरेन्द्र कुमार झा, राजेन्द्र कुमार, अविनाश कुमार झा, समरेन्द्र झा, सुनील मोहन ठाकुर, अनिल कुमार झा, बौआ झा, शैलेन्द्र कुमार मिश्र, शंभु झा, जय प्रकाश चौधरी, सुदीप कुमार ठाकुर, सुधांशु शेखर झा, एस के झा, अरविंद मिश्र, सोनू, विश्वनाथ गोस्वामी, ज्योतिष झा, प्रदीप झा, दिलीप ठाकुर, डॉ निलय पाठक, अश्विनी कुमार मिश्र, अमरनाथ झा, प्रमोद मिश्र, विद्यानंद चौधरी, काली कांत चौधरी, मिहिर झा राजू, सावन कुमार झा, गणेश झा, काली कांत मिश्र, आशुतोष कुमार झा, छोटू जी, विश्वनाथ झा, चंद्र कांत मिश्र, अमन कुमार झा, शंकर पांडेय, मिंटू आदि उपस्थित थे।

Tags:

#Bokaro#Fagua Geet#Holi#Jharkhand#Mithila Sanskritik Parishad#Songs
Author

Jharkhand Mirror

Follow Me
Other Articles
Previous

बंगाली कल्याण समिति ने दोल उत्सव धूमधाम से मनाया

Next

14 Injured in Holi Fire Mishap at Ujjain’s Mahakal Temple

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Code Of Ethics
  • Contact
  • Terms of Use
  • Copyright
  • Privacy Policy
  • Our Team
  • About Us
Jharkhand Mirror © 2026 — All Rights Reserved.