Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Jharkhand Mirror Jharkhand Mirror

Let's Make things Better

Jharkhand Mirror Jharkhand Mirror

Let's Make things Better

  • Home
  • Top Stories
  • International
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Features
  • Lifestyle
  • Miscellaneous
  • Home
  • Top Stories
  • International
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Features
  • Lifestyle
  • Miscellaneous
Subscribe
Close

Search

NationalJharkhandSliderTop Stories

एसएनए छऊ केंद्र चन्दनकियारी ने उल्लास के साथ मनाया भारत पर्व

By Jharkhand Mirror
August 16, 2025 2 Min Read
0
13 / 100
Powered by Rank Math SEO
SEO Score

अरुण पाठक

बोकारो : संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार की अधीनस्थ संस्था एसएनए छऊ केंद्र, चन्दनकियारी में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। संगीत नाटक अकादमी द्वारा चंदनकियारी में संचालित छऊ केंद्र में 79वें स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण उपरांत तिरंगा रैली निकाली गयी। मुख्य अतिथि जाने-माने चित्रकार और मॉडर्न आर्ट गैलरी के पूर्व सदस्य सुनील कुमार मोदी ने झंडोतोलन किया। इस अवसर पर केंद्र के समन्वयक डॉ संजय भी उपस्थित रहे। उन्होंने सभा को संबोधित किया। स्वाधीनता दिवस के बारे में उन्होंने लोगों को बताया।

मुख्य अतिथि सुनील मोदी झंडोतोलन के पश्चात बच्चों से मिले और लोगों से बातचीत की। उन्होंने सेल्फी भी लिया। सभी बच्चों को उन्होंने झंडा भी दिए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में चन्दनकियारी के छऊ के कलाकार और विद्यालय के बच्चे उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में आशुतोष कुमार, विजय कुमार, राखो बाउरी सहित अनेक लोगों का सहयोग प्राप्त हुआ।

ज्ञातव्य है कि यह स्वाधीनता दिवस का कार्यक्रम पिछले दो अगस्त से ही प्रारंभ हो गया था जिसमें बच्चों के द्वारा रैली निकाली गई, सेल्फी लिए गए, वालंटियर सेल्फ वॉलिंटियर का फोटो लिया गया। जगह-जगह जाकर के झंडे के महत्व के बारे में एसएनए छऊ केंद्र के कर्मचारियों ने लोगों को बताया और उन्हें भी वॉलंटियर बनने के लिए प्रोत्साहित किया। 14 अगस्त 2025 को मध्य विद्यालय चंद्रा में बच्चों के बीच स्वाधीनता दिवस को लेकर के एक चित्रांकन प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। उसमें बड़ी संख्या में बच्चों ने भाग लिया। आज रैली निकाली गई जिसमें गणमान्य लोगों के साथ ही स्थानीय नागरिकों ने भी भाग लिया।

Tags:

#Chas#I-dayBokaroJharkhandSNA Chhau Kendra
Author

Jharkhand Mirror

Follow Me
Other Articles
Previous

PPFA Welcomes Naming of Guwahati Flyover After Prithu Maharaj

Next

Jharkhand Education Minister Ramdas Soren Passes Away, State Declares One-Day Mourning

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Map

  • Code Of Ethics
  • Contact
  • Terms of Use
  • Copyright
  • Privacy Policy
  • Our Team
  • About Us
Copyright 2026 — Jharkhand Mirror. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme