Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Jharkhand Mirror Jharkhand Mirror

Let's Make things Better

Jharkhand Mirror Jharkhand Mirror

Let's Make things Better

  • Home
  • Top Stories
  • International
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Features
  • Lifestyle
  • Miscellaneous
  • Home
  • Top Stories
  • International
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Features
  • Lifestyle
  • Miscellaneous
Subscribe
Close

Search

NationalJharkhandSliderTop Stories

झूला और कजरी गीतों पर झूमीं महिलाएं, वसुंधरा गली में सावन मिलन उत्सव की धूम

By Jharkhand Mirror
August 6, 2025 1 Min Read
0
10 / 100
Powered by Rank Math SEO
SEO Score
बोकारो  : नगर के सेक्टर-3बी स्थित वसुंधरा गली में बुधवार शाम वसुंधरा परिवार की महिला मंडली ने सावन मिलन उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस खास मौके पर पूरा माहौल हरियाली और उत्साह से सराबोर बना रहा। महिलाएं हरी-हरी साड़ियों में सोलह श्रृंगार करके पहुंचीं और अपने हाथों पर मेहंदी रचाकर सावन के रंग में रंगी नजर आईं। इस मिलन समारोह में महिलाओं ने जमकर अपने हुनर का प्रदर्शन किया।
एक के बाद एक महिलाओं ने गीत व नृत्य की शानदार प्रस्तुति की तथा पारंपरिक कजरी व झूला गीतों पर खूब झूमीं। उत्सव में मनोरंजन के लिए कई दिलचस्प खेलों का भी आयोजन किया गया। गुब्बारा फोड़ो प्रतियोगिता, म्यूजिकल चेयर और बूझो तो जानें जैसे खेलों में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान हंसी-मजाक और ठहाकों से पूरी वसुंधरा गली गूंजती रही।
 
कंचन बनीं सावन क्वीन
सभी प्रतियोगिताओं और प्रस्तुतियों के बाद कंचन को इस साल की सावन क्वीन घोषित किया गया। उनके नाम की घोषणा होते ही सभी ने तालियों से उनका अभिनंदन किया। इस सफल आयोजन में रूबी, रानू, अनामिका, पिंकी, खुशबू, मालती, वीणा, रूपा, प्रियंका, चंदा सिन्हा, अमर्ती देवी, मुन्नी देवी, सुलोचना देवी और मोनी आदि की सक्रिय भागीदारी रही।
कार्यक्रम के अंत में महिलाओं ने कहा कि सावन सिर्फ एक मौसम नहीं, बल्कि खुशहाली और हरियाली का प्रतीक है। उन्होंने सभी के लिए सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। यह उत्सव महिलाओं को एक साथ आने और अपनी संस्कृति से जुड़ने का एक बेहतरीन मौका रहा।

Tags:

#Sawan#Sawan Milan#womenBokaroJharkhand
Author

Jharkhand Mirror

Follow Me
Other Articles
Previous

Bihar to Add 55 New CNG Stations in Six Months, Pushes for Clean Fuel Adoption

Next

Rajendra Prasad Bihar Gaurav Udyan to Showcase Bihar’s Heritage from Waste

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Map

  • Code Of Ethics
  • Contact
  • Terms of Use
  • Copyright
  • Privacy Policy
  • Our Team
  • About Us
Copyright 2026 — Jharkhand Mirror. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme