Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Jharkhand Mirror Jharkhand Mirror

Let's Make things Better

Jharkhand Mirror Jharkhand Mirror

Let's Make things Better

  • Home
  • Top Stories
  • International
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Features
  • Lifestyle
  • Miscellaneous
  • Home
  • Top Stories
  • International
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Features
  • Lifestyle
  • Miscellaneous
Subscribe
Close

Search

JharkhandNationalSliderTop Stories

राहुल गांधी का तंज – “मोदी कोई बड़ी समस्या नहीं, बस एक शोमैन हैं”

Ashis Sinha
By Ashis Sinha
July 26, 2025 2 Min Read
0
62 / 100
Powered by Rank Math SEO
SEO Score

नरेंद्र मोदी कोई हौव्वा नहीं है।

मीडिया वालों ने सिर्फ गुब्बारा बना रखा है- मैं उनसे मिला हूं। बस शो-बाजी हैं, कोई दम नहीं है।

: नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi

📍 नई दिल्ली pic.twitter.com/yWF9e8gr6N

— Congress (@INCIndia) July 25, 2025

News Desk : कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें “एक शोमैन” बताया और कहा कि मोदी में कोई खास बात नहीं है, बस मीडिया ने उन्हें बहुत ज्यादा बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया है।

राहुल गांधी शनिवार को दिल्ली में ‘भागीदारी न्याय सम्मेलन’ को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूछा, “पता है इस देश की सबसे बड़ी समस्या क्या है?”
जवाब आया – “नरेंद्र मोदी!”
इस पर राहुल ने मुस्कुराते हुए कहा, “नहीं! मोदी कोई बड़ी समस्या नहीं हैं। आप लोग उन्हें ज़रूरत से ज़्यादा बड़ा समझते हैं। मीडिया ने उन्हें लेकर एक हाइप बना दिया है।”

नरेंद्र मोदी कोई हौव्वा नहीं है।

मीडिया वालों ने सिर्फ गुब्बारा बना रखा है- मैं उनसे मिला हूं। बस शो-बाजी हैं, कोई दम नहीं है।

: नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi

📍 नई दिल्ली pic.twitter.com/yWF9e8gr6N

— Congress (@INCIndia) July 25, 2025

रायबरेली से सांसद राहुल ने आगे कहा, “पहले मैं मोदी जी से कभी नहीं मिला था, लेकिन अब दो-तीन बार मिलने के बाद समझ आ गया कि उनमें कुछ खास नहीं है। वो बस एक शोमैन हैं – दिखावा ज्यादा, दम-खम कम। ये मैं पक्का कह सकता हूं क्योंकि मैंने उन्हें नज़दीक से देखा है।”

राहुल गांधी का यह बयान ऐसे दिन आया जब प्रधानमंत्री मोदी ने देश की दूसरी सबसे लंबी लगातार कार्यकाल वाली प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का रिकॉर्ड तोड़ दिया। मोदी ने 4,078 दिन लगातार प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए यह मुकाम हासिल किया है।

मोदी 2014 में पहली बार प्रधानमंत्री बने थे और उसके बाद 2019 और 2024 में लगातार तीसरी बार चुने गए। वह अब भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के बाद सबसे लंबे समय तक लगातार पद पर बने रहने वाले नेता बन गए हैं, और सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्री भी।

Tags:

#Narendra ModiCongress vs BJPIndian politicsLok Sabha OppositionModi third termModi vs RahulPM Modi RecordRahul GandhiRahul Gandhi SpeechShowman Remarkकांग्रेस बनाम बीजेपीनरेंद्र मोदीपीएम मोदी पर हमलामोदी का रिकॉर्डमोदी तीसरी बार पीएममोदी बनाम राहुलमोदी शोमैनराहुल का भाषणराहुल गांधीलोकसभा विपक्ष
Ashis Sinha
Author

Ashis Sinha

Ashis Sinha Journalist

Follow Me
Other Articles
Previous

TRF को आतंकी घोषित कर अमेरिका ने पाकिस्तान की पीठ थपथपाई – अमेरिका का दोहरा खेल?

Next

Three Pitts Modern School Alumni Crack JPSC 2025, Make Gomia Proud

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Map

  • Code Of Ethics
  • Contact
  • Terms of Use
  • Copyright
  • Privacy Policy
  • Our Team
  • About Us
Copyright 2026 — Jharkhand Mirror. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme