Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Jharkhand Mirror Jharkhand Mirror

Let's Make things Better

Jharkhand Mirror Jharkhand Mirror

Let's Make things Better

  • Home
  • Top Stories
  • International
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Features
  • Lifestyle
  • Miscellaneous
  • Home
  • Top Stories
  • International
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Features
  • Lifestyle
  • Miscellaneous
Subscribe
Close

Search

NationalInternationalSliderTop Stories

TRF को आतंकी घोषित कर अमेरिका ने पाकिस्तान की पीठ थपथपाई – अमेरिका का दोहरा खेल?

Ashis Sinha
By Ashis Sinha
July 26, 2025 2 Min Read
0
8 / 100
Powered by Rank Math SEO
SEO Score

News Desk: अमेरिका ने एक तरफ लश्कर-ए-तैयबा की छाया संगठन TRF (द रेजिस्टेंस फ्रंट) को वैश्विक आतंकी संगठन घोषित किया और दूसरी तरफ पाकिस्तान की आतंकवाद के खिलाफ भूमिका की खुलेआम तारीफ कर दी। इस दोहरी रणनीति ने अंतरराष्ट्रीय राजनीति में नई बहस छेड़ दी है।

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने पाकिस्तान के उपप्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार से मुलाकात के बाद X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा:

“मैंने आज पाकिस्तानी डिप्टी पीएम और विदेश मंत्री @MIshaqDar50 से मुलाकात की। हमने द्विपक्षीय व्यापार और क्रिटिकल मिनरल्स में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की। साथ ही, मैंने क्षेत्रीय स्थिरता और आतंकवाद के खिलाफ पाकिस्तान की साझेदारी के लिए उनका धन्यवाद किया।”

Met with Pakistani Deputy Prime Minister and Foreign Minister @MIshaqDar50 today to discuss expanding bilateral trade and enhancing collaboration in the critical minerals sector. I also thanked him for Pakistan’s partnership in countering terrorism and preserving regional… pic.twitter.com/QZB9RZwIA8

— Secretary Marco Rubio (@SecRubio) July 25, 2025

यह बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिका ने कुछ ही दिन पहले TRF को आतंकी संगठन घोषित किया है — वही TRF, जो पहलगाम हमले (जिसमें 26 निर्दोष लोगों की जान गई थी) की जिम्मेदारी लेने के बाद मुकर गया था। माना जाता है कि TRF, लश्कर-ए-तैयबा का ही दूसरा नाम है जिसे सिर्फ अंतरराष्ट्रीय नजरों से बचाने के लिए अलग ब्रांडिंग दी गई थी।

भारत ने TRF को लेकर लंबे समय से चेताया था और अमेरिका के इस कदम का स्वागत किया। लेकिन इसके तुरंत बाद पाकिस्तान को “आतंकवाद के खिलाफ सहयोगी” बताना अमेरिका की दोगली नीति को उजागर करता है।

पाकिस्तान ने पहले TRF को आतंकी संगठन मानने से इनकार किया, लेकिन जब अंतरराष्ट्रीय दबाव बढ़ा तो चुपचाप समर्थन दे दिया — ये दर्शाता है कि पाकिस्तान अब वैश्विक मंच पर घिरता जा रहा है।

इस पूरी घटनाक्रम में अमेरिका की कूटनीति की चालाकी साफ झलकती है। एक ओर वो भारत के साथ आतंकवाद के खिलाफ खड़ा दिखना चाहता है, तो दूसरी ओर पाकिस्तान से व्यापार और रणनीतिक संबंध बनाए रखना भी चाहता है।

अब सवाल ये उठता है — क्या आतंकवाद के खिलाफ असली लड़ाई, आतंकी संगठनों को पालने वाले देशों को “साझेदार” बताकर लड़ी जा सकती है?

Tags:

India US TRF reactionIshaq Dar US visitMarco Rubio PakistanMarco Rubio X postPakistan counter terrorismPakistan terrorism supportTRF banned by USTRF Lashkar proxyTRF LeT frontTRF Pahalgam attackTRF terror groupUS foreign policy South AsiaUS Pakistan diplomacyUS Pakistan strategic tiesUS praises Pakistan after terror listingUS TRF designation
Ashis Sinha
Author

Ashis Sinha

Ashis Sinha Journalist

Follow Me
Other Articles
Previous

बिहार के पत्रकारों को अब हर महीने ₹15,000 पेंशन, नीतीश कुमार की बड़ी घोषणा

Next

राहुल गांधी का तंज – “मोदी कोई बड़ी समस्या नहीं, बस एक शोमैन हैं”

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Map

  • Code Of Ethics
  • Contact
  • Terms of Use
  • Copyright
  • Privacy Policy
  • Our Team
  • About Us
Copyright 2026 — Jharkhand Mirror. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme